नई दिल्ली : जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम भारत दौरे पर है, जहां उसे भारतीय महिला टीम के खिलाफ पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को रायपुर में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में स्मृति मंधाना पहली बार भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगी। उनके लिए यह मुकाबला कप्तानी के नए दौर की शुरुआत होगा। अब सभी की निगाहें स्मृति की कप्तानी और भारतीय टीम के प्रदर्शन पर रहेंगी।
वैसे को इस टी20 सीरीज में भारत को जीत का दावेदार माना जा रहा है, लेकिन जिम्बाब्वे की टीम भी पूरी कोशिश करेगी कि वो अच्छा प्रदर्शन करे। भारत की भी कोशिश होगी कि वो सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करे और एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरे। ऐसे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस मैच में क्या हो सकती है इसके बारे में जानते हैं।
स्मृति मंधाना पहली बार संभालेंगी टीम इंडिया की कमान
भारत के लिए पारी की शुरुआत कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ शैफाली वर्मा करेंगी जबकि तीसरे नंबर पर ऋचा घोष नजर आ सकती हैं। हरमनप्रीत कौर ने बेशक टीम की कप्तानी छोड़ दी, लेकिन वो टी20 टीम का हिस्सा हैं और वो चौथे स्थान पर खेलती नजर आ सकती हैं। वहीं अनुष्का शर्मा बैटिंग क्रम में 5वें स्थान पर नजर आ सकती हैं। भारतीय बैटिंग क्रम में छठे नंबर पर निकी प्रसाद खेल सकती हैं जबकि ऑलराउंडर की भूमिका में दीप्ती शर्मा नजर आ सकती हैं। गेंदबाजी की जिम्मेदारी मीनू मणि, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी के हाथों में होगी।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, निकी प्रसाद, दीप्ति शर्मा, मीनू मणि, श्री चरणी, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी।
भारत की महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मीनू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत।
जिम्बाब्वे की महिला टीम: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएद्जा धुरुरु (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुदजई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिन्दर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंडाई मकुशा।


