भारत को लीड्स टेस्ट जीतने के लिए कम से कम बनाने होंगे इतने रन, इंग्लैंड को देना होगा कितने रन का लक्ष्य

0

नई दिल्ली: तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट के तीन दिन बीत जाने के बाद तीनों परिणाम संभव है। भारत जीत सकता है, इंग्लैंड जीत सकता है और ड्रॉ भी हो सकता है। जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट के बाद भी इंग्लैंड 465 रन बनाने में कामयाब रहा। इसमें सबसे बड़ा योगदान खराब फील्डिंग का रहा। भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। उसके पास 96 रन की बढ़त है। भारत को लीड्स टेस्ट जीतने के लिए कम से कम 350 रन बनाने होंगे। हेडिंग्ले में 2017 के बाद से 6 मैच हुए हैं। सभी मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। 2 में वह पारी से जीती है। 4 में 250 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ है। हेडिंग्ले में 6 बार 250 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ है। इंग्लैंड ने 4 बार यह कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने 1-1 बार 250 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया।

रन चेज का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम

हेडिंग्ले में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। जुलाई 1948 में उसने 404 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इंग्लैंड ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वेस्टइंडीज ने 2017 में 322 रन का टारगेट हासिल किया।

इंग्लैंड का बेहतरीन रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में 315 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इंग्लैंड ने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 296 रन का लक्ष्य हासिल किया। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में 254 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इंग्लैंड ने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ 219 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here