भारत के अरबपति उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ओलंपिक मेडलिस्ट शीतल देवी को भेंट की स्कॉर्पियो

0

नई दिल्ली: भारत के अरबपति उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 28 जनवरी 2025 को पेरिस पैरालंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली शीतल देवी को एक नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन उपहार में दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आनंद महिंद्रा ने शीतल देवी के साहस और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने शीतल की मां और बहन में भी यही दृढ़ संकल्प देखा है। शीतल देवी की असाधारण यात्रा का सम्मान करते हुए आनंद महिंद्रा ने उन्हें एसयूवी (SUV) भेंट की। उद्योगपति ने उपहार में तीर देने के लिए तीरंदाज शीतल का आभार भी जाहिर किया और इसे उनकी अदम्य भावना का प्रतीक बताया।

शीतल देवी दुनिया की पहली आर्मलेस (बिना हाथों वाली) तीरंदाज हैं। सोलह साल की शीतल देवी ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और सभी बाधाओं को पार करते हुए राकेश कुमार के साथ मिलकर तीरंदाजी की मिक्स्ड टीम कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। शीतल देवी और राकेश कुमार ने इनवैलिड्स में इटली के माटेओ बोनासिना और एलेनोरा को 156-155 से हराया था। पैरों से तीर चलाने शीतल देवी की असाधारण कुशलता ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया। शीतल ने 2023 में चीन के हांगझू में पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आनंद महिंद्रा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, ‘मैं लंबे समय से शीतल देवी की प्रतिभा की प्रशंसा करता रहा हूं। उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने पर मैं उनके असाधारण दृढ़ संकल्प, दृढ़ता और फोकस से प्रभावित हुआ। उनकी मां और बहन से बात करते हुए यह स्पष्ट हुआ कि यह परिवार में चलता है! उन्होंने मुझे एक तीर भेंट किया, जो एक तीरंदाज के रूप में उनकी पहचान का प्रतीक है, जो किसी भी सीमा से बंधा नहीं है। वास्तव में अमूल्य! शीतल हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं और मुझे उन्हें स्कॉर्पियो एन में देखकर गर्व हो रहा है, यह उनके लिए एक उपयुक्त वाहन है, क्योंकि वे नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शीतल देवी ने भी आनंद महिंद्रा का आभार जताया। उन्होंने अरबपति उद्योगपति की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘धन्यवाद, सर। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, और इस शानदार उपहार के लिए धन्यवाद! मुझे महिंद्रा स्कॉर्पियो एन से बेहद प्यार है!’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here