आई पी एस एकेडमी में खिलाड़ी सम्मानित

0

भोपाल: भारतीय कराते संघ के तत्वाधान में गोवा में आयोजित होने वाले 13वे अंतराष्ट्रीय कराते स्पर्धा में इंदौर की आई पी एस स्कूल की छात्रा साक्षी लोधी का चयन 30 किलोग्राम वजन श्रेणी 13 वर्षीय कैडेट में किया गया था । उनकी कोच माही धारू है। एवं एलेट स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों के विजय होने पर दिनांक 26 जनवरी को आई पी एस अकादमी में हुए कार्यक्रम में सभी विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्या सुधा पांडे एवं अचल चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया।

विजेता खिलाड़ियों में अश्विन राठौर शौर्य चावड़ा मनोज भाभर आनंद बकावले अरविंद सावनेर रचित खोत एवं प्रीति वर्मा शामिल थे। ये खिलाड़ी फेंसिंग खेल में शिक्षा विभाग के राज्य स्पर्धा में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके है एवं खेल युवा कल्याण विभाग से फेंसिंग में भी पदक प्राप्त कर चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here