नई दिल्ली : जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुकेश कुमार के नाम है। उनके अलावा अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने भी 8-8 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। इस सूची में रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे दिग्गज गेंदबाज भी शामिल हैं। वहीं, वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई उनसे ऊपर स्थान पर हैं। बरिंदर सरन और आवेश खान ने भी अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर टॉप-10 भारतीय विकेट लेने वाले गेंदबाजों में जगह बनाई है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में मुकेश कुमार शीर्ष पर हैं। उन्होंने सिर्फ तीन पारियों में 75 रन देकर 8 विकेट हासिल किए हैं। अक्षर पटेल ने सात पारियों में 174 रन देकर 8 विकेट लिए हैं, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने पांच पारियों में महज 93 रन खर्च कर 8 विकेट अपने नाम किए हैं। इस सूची में आवेश खान चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने तीन पारियों में 83 रन देकर 6 विकेट चटकाए हैं।
रवि बिश्नोई ने भी झटके 6 विकेट
रवि बिश्नोई ने 5 पारियों में 106 रन देकर 6 विकेट लिए हैं। बरिंदर सरन ने 2 पारियों में 41 रन दकर 6 विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने 3 पारियों में 95 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 4 पारियों में 79 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। अर्शदीप सिंह ने 2 पारियों में 42 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। अशोक डिंडा ने 2 पारियों में 42 रन देकर 4 विकेट लिए हैं।


