नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फ्लॉप हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत को 4-1 से जीत दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव हरियाणा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई के लिए खेलने उतरे। हालांकि रणजी ट्रॉफी में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले। उनके अलावा भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे भी फ्लॉप रहे।
सूर्यकुमार और शिवम खेले थे टी20 सीरीज
सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेले थे। दोनों को वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। इस कारण उन्हें मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल मैच के लिए चुना गया।
सूर्यकुमार का बल्ला नहीं चला
मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया है। टीम ने 100 रन से पहले ही छह विकेट खो दिए। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पांच गेंदे ही खेले पाए। नौ रन बनाकर वह सुमित कुमार की गेंद बोल्ड हो गए। टी20 सीरीज में भी सूर्यकुमार का बल्ला नहीं चला था। उन्होंने 5 मैचों में 5.40 के औसत से केवल 28 रन बनाए। इस कारण उन्हें काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
शिवम दुबे भी रहे फ्लॉप
शिवम दुबे ने मुंबई की पारी संभालने की कोशिश की। हालांकि वह भी केवल 28 ही रन बना पाए। उन्होंने 32 गेंदों में 28 रन बनाए। दुबे की पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने बाउंड्री से 22 रन बनाए। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 रन बनाए।