नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 से पहले, एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) ने संभावित भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। भारत ने पिछली बार 2022 के एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी ताकत साबित की थी। इस बार की लिस्ट में अनुभवी और युवा खिलाड़ी दोनों शामिल हैं, जिनमें आशु मलिक, पवन सहरावत और असलम इनामदार जैसे नाम प्रमुख हैं। एशियन गेम्स इस साल सितंबर-अक्टूबर के समय आयोजित किए जाएंगे, और यह भारतीय टीम के लिए अपनी श्रेष्ठता दोबारा दिखाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
चुने गए ये सभी खिलाड़ी एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेंगे, जिसमें उनके प्रदर्शन, फिटनेस और निरंतरता को बारीकी से परखा जाएगा। इन सभी पहलुओं को देखने के बाद 14 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी, जो एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। आशु मलिक, अर्जुन देशवाल, असलम इनामदार और पवन सहरावत भी संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं, जिसमें कई अन्य अनुभवी और उभरते हुए स्टार खिलाड़ी भी मौजूद हैं।
ऑलराउंडर विजय मलिक, नितेश कुमार, वहीं डिफेंस में सुनील कुमार, शुभम शिंदे और सुमित सांगवान चर्चा का केंद्र होंगे। युवा जोश की बात करें तो योगेश दहिया, नरेंदर कंडोला और अयान भी भारतीय कबड्डी टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। 2026 एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची नागोया में होना है, जो 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। इन खेलों में 45 देशों के 15,000 से अधिक एथलीट 41 अलग-अलग खेलों में भाग लेने वाले हैं। कबड्डी भारत के लिए मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद बना रहा है और इस बार भी फैंस को टीम इंडिया से गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी।
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट-
रेडर: आशु मलिक, नवीन कुमार, देवांक दलाल, पंजक मोहिते, अर्जुन देशवाल, सचिन तंवर, भवानी राजपूत, अयान लोचब, अजीत चौहान, शिवम पटारे, आदित्य शिंदे, राकेश संगरोया, नीरज नरवाल, नरेंदर कंडोला, विश्व असलावन, शिवम चौधरी, आदेश, वारखाड़े, मितेश प्रजापति।
डिफेंडर: राहुल सेतपाल, गौरव खत्री, शुभम शिंदे, सुमित सांगवान, सुनील कुमार, दीपक सिंह, जयेश महाजन, आशु सिंह, जयदीप दहिया, परवेश मलिक, संजय ढुल, दीपक शंकर, योगेश दहिया, नवदीप दूहन, सौरभ नांदल, सुरजीत सिंह, अजीत पवार।
ऑलराउंडर: अंकित जागलान, सागर कुमार, पवन सहरावत, भरत हुड्डा, विजय मलिक, नितेश कुमार, असलम इनामदार, गुरदीप सांगवान, अनिल जासता, आदित्यन।


