नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार को एक दुखद खबर सामने आई। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय शूटिंग टीम के प्रतिष्ठित कोच Jaspal Rana का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि National Rifle Association of India (एनआरएआई) के अध्यक्ष Kalikesh Narayan Singh Deo ने की। जानकारी के अनुसार, जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। नई दिल्ली पहुंचने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी कर स्टेंट लगाया गया था। उपचार के दौरान गुरुवार रात उनका निधन हो गया।
जसपाल राणा ने खिलाड़ी के रूप में कई अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कीं और बाद में कोच के रूप में भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने भारतीय महिला स्टार निशानेबाज Manu Bhaker को प्रशिक्षित किया, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। राणा ने जूनियर राष्ट्रीय टीम के कोच और हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन में कई युवा निशानेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल हुए। खेल में उनके योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2020 में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


