कबड्डी में भारत का एशियाड रिकॉर्ड, 36 साल में 9 स्वर्ण; सिर्फ 2018 में मिला कांस्य

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक के मुकाबले यानी फाइनल में भारत ने ईरान को 40-34 से हराया। मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और लंबे समय तक स्कोर लगभग बराबर रहा। हालांकि, 30 अंक के आंकड़े के बाद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त मजबूत करनी शुरू कर दी। ईरान ने मुकाबले में कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज कर ली। एशियन गेम्स में कबड्डी लंबे समय से भारत की प्रमुख पदक स्पर्धाओं में रही है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय टीमों ने लगातार पदक जीते हैं। आइए जानते हैं एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है और 2018 में उसे कांस्य पदक से क्यों संतोष करना पड़ा था।

एशियाड में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का शानदार रिकॉर्ड

एशियन गेम्स में पुरुष कबड्डी को 1990 के बीजिंग एशियन गेम्स में शामिल किया गया था और तब से भारत का इस स्पर्धा में शानदार रिकॉर्ड रहा है। भारत ने 1990 में बांग्लादेश को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद भारतीय टीम ने 1994 हिरोशिमा, 1998 बैंकॉक, 2002 बुसान, 2006 दोहा, 2010 ग्वांगझू, 2014 इंचियोन और 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हालांकि, 2018 जकार्ता-पालेमबांग एशियन गेम्स में भारत का स्वर्णिम अभियान रुक गया था। सेमीफाइनल में ईरान ने भारत को हराकर फाइनल में पहुंचने से रोक दिया था। इसके बाद भारत ने कांस्य पदक जीता, जबकि ईरान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब एशियन गेम्स 2026 में ईरान को फाइनल में हराकर भारत ने पुरुष कबड्डी में अपना 9वां स्वर्ण पदक जीत लिया है।

एशियन गेम्स में पुरुष कबड्डी: भारत का रिकॉर्ड
वर्ष मेजबान स्वर्ण पदक विजेता रजत पदक विजेता कांस्य पदक विजेता चौथा स्थान
1990 चीन, बीजिंग भारत बांग्लादेश पाकिस्तान चीन, जापान, नेपाल
1994 जापान, हिरोशिमा भारत बांग्लादेश पाकिस्तान जापान
1998 थाईलैंड, बैंकॉक भारत पाकिस्तान बांग्लादेश श्रीलंका
2002 दक्षिण कोरिया, बुसान भारत बांग्लादेश पाकिस्तान जापान
2006 कतर, दोहा भारत (35-23) पाकिस्तान बांग्लादेश ईरान
2010 चीन, ग्वांगझोउ भारत (37-20) ईरान पाकिस्तान जापान
2014 दक्षिण कोरिया, इंचियोन भारत (27-25) ईरान दक्षिण कोरिया पाकिस्तान
2018 इंडोनेशिया, जकार्ता-पालेमबांग ईरान (26-16) दक्षिण कोरिया पाकिस्तान भारत
2022 चीन, हांगझोउ भारत (33-29) ईरान पाकिस्तान चीनी ताइपे
2026 जापान, नागोया भारत (40-34) ईरान थाईलैंड चीनी ताइपे

भारत का रिकॉर्ड: 10 एशियन गेम्स में नौ स्वर्ण पदक, एक बार कांस्य।

महिला कबड्डी में भारत का एशियाड रिकॉर्ड रहा है शानदार

एशियन गेम्स में महिला कबड्डी को 2010 में शामिल किया गया था। पुरुष कबड्डी 1990 एशियन गेम्स से हिस्सा रहा है। 2010 से लेकर अब तक 16 साल में पांच एशियन गेम्स खेले जा चुके हैं। 2010 मं ग्वांगझू, 2014 में इंचियोन, 2018 में जकार्ता पालेमबांग और 2022 में हांगझोउ में खेला गया था। इन पांच एशियन गेम्स में से भारत ने महिला कबड्डी में चार स्वर्ण जीते हैं। सिर्फ एक बार भारत को रजत मिला है। भारत ने 2010, 2014, 2022 और 2026 में स्वर्ण जीता है, जबकि 2018 में भारतीय महिला कबड्डी टीम को ईरान के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 2018 में ईरान ने स्वर्ण जीता था।

एशियाड कबड्डी में भारत के नाम 12 स्वर्ण पदक

महिला और पुरुष कबड्डी को मिलाकर एशियन गेम्स में भारत ने कुल 15 पदक जीते हैं। इनमें 13 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल है। वहीं, ईरान ने एशियन गेम्स में कुल 10 पदक अपने नाम किए हैं, जिसमें 2 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। इस तरह एशियाड कबड्डी के इतिहास में भारत के खाते में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक हैं।

एशियन गेम्स में महिला कबड्डी में किस संस्करण में क्या हुआ?
साल मेजबान विनर रनरअप स्कोर
2010 चीन, ग्वांगझू भारत थाईलैंड भारत 28-14 थाईलैंड
2014 दक्षिण कोरिया, इंचियोन भारत ईरान भारत 31-21 ईरान
2018 इंडोनेशिया, जकार्ता-पालेमबांग ईरान भारत ईरान 27-24 भारत
2022 चीन, हांगझोउ भारत चीनी ताइपे भारत 26-25 चीनी ताइपे
2026 जापान, नागोया भारत ईरान भारत 37-34 ईरान
एशियन गेम्स में पुरुष कबड्डी में किस संस्करण में क्या हुआ?
साल मेजबान विनर रनरअप स्कोर
1990 चीन, बीजिंग भारत बांग्लादेश प्लेऑफ नहीं
1994 जापान, हिरोशिमा भारत बांग्लादेश प्लेऑफ नहीं
1998 थाईलैंड, बैंकॉक भारत पाकिस्तान प्लेऑफ नहीं
2002 दक्षिण कोरिया, बुसान भारत बांग्लादेश प्लेऑफ नहीं
2006 कतर, दोहा भारत पाकिस्तान भारत 35-23 पाकिस्तान
2010 चीन, ग्वांगझू भारत ईरान भारत 37-20 ईरान
2014 दक्षिण कोरिया, इंचियोन भारत ईरान भारत 27-25 ईरान
2018 इंडोनेशिया, जकार्ता-पालेमबांग ईरान दक्षिण कोरिया ईरान 26-16 दक्षिण कोरिया
2022 चीन, हांगझोउ भारत ईरान भारत 33-29 ईरान
2026 जापान, नागोया भारत ईरान भारत 40-34 ईरान
एशियन गेम्स कबड्डी: कुल पदक तालिका
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 भारत 13 1 1 15
2 ईरान 2 6 2 10
3 बांग्लादेश 0 3 4 7
4 पाकिस्तान 0 2 7 9
5 चीनी ताइपे 0 1 4 5
6 थाईलैंड 0 1 3 4
7 दक्षिण कोरिया 0 1 1 2
8 नेपाल 0 0 2 2
9 जापान 0 0 1 1
महिला कबड्डी की पदक तालिका
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 भारत 4 1 0 5
2 ईरान 1 2 2 5
3 चीनी ताइपे 0 1 2 3
3 थाईलैंड 0 1 2 3
5 बांग्लादेश 0 0 2 2
5 नेपाल 0 0 2 2
पुरुष कबड्डी की पदक तालिका
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 भारत 9 0 1 10
2 ईरान 1 4 0 5
3 बांग्लादेश 0 3 2 5
4 पाकिस्तान 0 2 7 9
5 दक्षिण कोरिया 0 1 1 2
6 चीनी ताइपे 0 0 2 2
7 जापान 0 0 1 1
8 थाईलैंड 0 0 1 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here