टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत का प्रदर्शन: जीत प्रतिशत, सर्वश्रेष्ठ और न्यूनतम स्कोर समेत पूरे आंकड़े

0

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज़ 29 अक्टूबर 2025 को कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर होने वाले पहले मुकाबले से होगा। इस बहुप्रतीक्षित सीरीज से पहले आइए नजर डालते हैं कि टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अब तक का प्रदर्शन कैसा रहा है। यहां हम भारत के जीत प्रतिशत, सर्वश्रेष्ठ और न्यूनतम स्कोर समेत टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मैचों के अहम आंकड़ों पर एक विस्तृत नजर डालेंगे

टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया में भारत का रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है। टीम इंडिया ने अब तक कंगारुओं की धरती पर कुल 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 11 में जीत हासिल की है, जबकि 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 23 नवंबर 2018 को मेलबर्न में खेला गया एक मैच बारिश के कारण बिना नतीजे के समाप्त हुआ था। इन नतीजों के आधार पर भारत का ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशनल में सफलता दर 64.70% रही है, जो टीम की निरंतरता और मजबूत प्रदर्शन को दर्शाती है।

भारत का ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशल में प्रदर्शन (ओवरऑल)
टीम कब से कब तक मैच जीते हारे टाई बेनतीजा उच्चतम
स्कोर
न्यूनतम
स्कोर
भारत 2008-2022 18 11 6 0 1 200 74

 

17 साल पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया में खेला था अपना पहला टी20 मुकाबला

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टी20 मैच एक फरवरी 2008 को खेला था। मेलबर्न में खेले गए उस मैच में भारत को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में भारत की कमान एमएस धोनी के हाथों में थी।

फरवरी 2012 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर दर्ज की थी भारत ने पहली टी20 जीत

भारत को टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया में पहली जीत तीन फरवरी 2012 को मिली थी। वह मैच भी मेलबर्न में खेला गया था। उस मैच में भी भारत की कमान एमएस धोनी के हाथों में थी। भारत को जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य मिला था।

रविंद्र जडेजा रहे थे प्लेयर ऑफ मैच

भारत ने उस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 135 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए थे। वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने 16 गेंदों पर तेज 23 रन जोड़े और विराट कोहली ने 24 गेंदों में 31 रन का योगदान दिया। कप्तान एमएस धोनी ने भी 18 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। रविंद्र जडेजा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने तीन ओवर में सिर्फ 16 रन देकर एक विकेट झटका और ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों को रन आउट करने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

भारत का ऑस्ट्रेलिया में सर्वोच्च स्कोर: 200/3

भारत का टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया में सर्वोच्च स्कोर 200/3 है। भारत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड  में 31 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए यह स्कोर बनाया था। भारत को जीत के लिए 198 रन का लक्ष्य मिला था।

भारत का ऑस्ट्रेलिया में न्यूनतम स्कोर: 74/10

इस फॉर्मेट में भारत का ऑस्ट्रेलिया में न्यूनतम स्कोर 74/10 (17.3 ओवर) है। मेलबर्न में एक फरवरी 2008 को खेले गए उस मैच में भारत के 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए थे। ऑस्ट्रेलिया नाथन ब्रैकन ने 3 और एडम वोग्स ने 2 विकेट लिए थे।

भारत का ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशल में प्रदर्शन (मैच के नतीजे समेत)
टीम परिणाम जीत का अंतर टॉस विपक्षी टीम मैदान तारीख
भारत हारा 9 विकेट जीता ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 1 फरवरी 2008
भारत हारा 31 रन जीता ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1 फरवरी 2012
भारत जीता 8 विकेट हारा ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 3 फरवरी 2012
भारत जीता 37 रन हारा ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 26 जनवरी 2016
भारत जीता 27 रन हारा ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 29 जनवरी 2016
भारत जीता 7 विकेट हारा ऑस्ट्रेलिया सिडनी 31 जनवरी 2016
भारत हारा 4 रन जीता ऑस्ट्रेलिया ब्रिसबेन 21 नवंबर 2018
भारत बेनतीजा ——— जीता ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 23 नवंबर 2018
भारत जीता 6 विकेट हारा ऑस्ट्रेलिया सिडनी 25 नवंबर 2018
भारत जीता 11 रन हारा ऑस्ट्रेलिया कैनबरा 4 दिसंबर 2020
भारत जीता 6 विकेट जीता ऑस्ट्रेलिया सिडनी 6 दिसंबर 2020
भारत हारा 12 रन जीता ऑस्ट्रेलिया सिडनी 8 दिसंबर 2020
भारत जीता 4 विकेट जीता पाकिस्तान मेलबर्न 23 अक्टूबर 2022
भारत जीता 56 रन जीता नीदरलैंड्स सिडनी 27 अक्टूबर 2022
भारत हारा 5 विकेट जीता साउथ अफ्रीका पर्थ 30 अक्टूबर 2022
भारत जीता 5 रन हारा बांग्लादेश एडिलेड 2 नवंबर 2022
भारत जीता 71 रन जीता जिम्बाब्वे मेलबर्न 6 नवंबर 2022
भारत हारा 10 विकेट हारा इंग्लैंड एडिलेड 10 नवंबर 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here