2026 में भारत के टॉप रन स्कोरर : इशान नंबर-1, रोहित को नहीं मिली जगह

0

नई दिल्ली : जिम्बाब्वे दौरे में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उतरने के लिए तैयार है। इस अहम श्रृंखला से पहले अगर साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालें, तो इशान किशन इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने तीनों प्रारूपों में लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक रन बनाए हैं। हैरानी की बात यह है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस साल के टॉप-10 रन स्कोररों में भी जगह नहीं बना सके हैं। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बल्ले से शानदार योगदान देते हुए श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे साफ है कि 2026 में जडेजा ने केवल गेंद से ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी से भी भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है।

2026 में इशान का जलवा, रोहित शर्मा को नहीं मिली टॉप-10 में जगह

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इशान किशन पहले नंबर पर चल रहे हैं। इशान ने अब तक इस साल कुल 28 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 986 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 125 रन रहा है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल हैं जिन्होंने 10 मैचों में 2 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 687 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं जिन्होंने कुल 549 रन बनाए हैं जबकि उनके बाद यानी चौथे नंबर पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने 530 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप-10 से बाहर हैं जो अब भारत के लिए सिर्फ वनडे प्रारूप में खेलते हैं। रोहित शर्मा 11वें स्थान पर हैं जिन्होंने इस साल खेले 9 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 379 रन बनाए हैं। विराट कोहली 10वें स्थान पर हैं जिन्होंने 6 मैचों में एक शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 384 रन बनाए हैं।

2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-11 बल्लेबाज
  • इशान किशन- 986 रन
  • शुभमन गिल- 687 रन
  • रविंद्र जडेजा- 549 रन
  • श्रेयस अय्यर- 530 रन
  • अभिषेक शर्मा- 514 रन
  • शिवम दुबे- 488 रन
  • सूर्यकुमार यादव- 484 रन
  • तिलक वर्मा- 462 रन
  • संजू सैमसन- 400 रन
  • विराट कोहली- 384 रन
  • रोहित शर्मा- 379 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here