WTC 2025-27: पहले टेस्ट के बाद बदली अंकतालिका, जानिए भारत की रैंकिंग

0

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 90 रन से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम, तारोबा में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान को चौथी पारी में 211 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 120 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अंतिम पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

इस जीत के बावजूद WTC 2025-27 की अंकतालिका में वेस्टइंडीज की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ और टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है। वहीं हार के बाद भी पाकिस्तान नौवें स्थान पर कायम है। दोनों टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ में बने रहने के लिहाज से अब सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।

पाकिस्तान की हार ने बढ़ाई चिंता, WTC में पिछड़ती जा रही टीम

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद पाकिस्तान की जीत का प्रतिशत 6.67 है जबकि वेस्टइंडीज की जीत के प्रतिशत में इजाफा हुआ और ये अब 22.73 है। पाकिस्तान ने अब तक खेले 5 टेस्ट मैचों में एक मैच में जीत हासिल की है जबकि 4 मैच उसने गंवाए हैं वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने 11 में से 2 मैच जीते हैं और 7 मैच गंवाए हैं जबकि 2 मैच ड्रॉ रहा है। पाकिस्तान-वेस्टइंडीज के इस मुकाबले का असर अन्य किसी टीमों पर नहीं हुआ।

WTC 2025-27 की अंकतालिका में फिलहाल भारत पांचवें स्थान पर बना हुआ है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत (PCT) 48.15 है। भारत ने अब तक खेले 9 टेस्ट मैचों में 4 में जीत, 4 में हार का सामना किया है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होगी, क्योंकि बेहतर प्रदर्शन से वह शीर्ष चार में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया शानदार प्रदर्शन के दम पर 87.50 जीत प्रतिशत के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है। दक्षिण अफ्रीका 75.00 PCT के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 PCT के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ को देखते हुए हर मुकाबला अब सभी टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।

पाकिस्तान-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक जीत प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 84 87.5
साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 36 75
न्यूजीलैंड 6 4 1 1 52 72.22
बांग्लादेश 4 2 1 1 28 58.33
भारत 9 4 4 1 52 48.15
श्रीलंका 4 1 1 2 20 41.67
इंग्लैंड 13 4 8 1 38 24.36
वेस्टइंडीज 11 2 7 2 30 22.73
पाकिस्तान 5 1 4 0 4 6.67

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here