भारत के युवा गेंदबाजों का कहर, श्रीलंका 148 पर सिमटी; रोहित-प्रणव चमके

0

नई दिल्ली : भारत अंडर-19 टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका अंडर-19 को पहली पारी में महज 148 रन पर समेटते हुए मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली। रोहित यादव, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट और जगन्नाथ हेमचुदेशन ने अनुशासित एवं धारदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को टिकने का मौका नहीं दिया। इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में कुशाग्र ओझा और मनल चौहान के शानदार शतकों की बदौलत 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 148 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को पहली पारी के आधार पर 263 रन की बड़ी बढ़त मिली और टीम मैच में बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई।

इंडिया ए ने गेंदबाजी से मचाया कहर

पहली पारी में इंडिया ए की गेंदबाजी शानदार रही और 4 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट चटकाए। इसमें से रोहित यादव ने 6 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि प्रणव राघवेंद्र ने 10 ओवर में 28 रन देकर 2 सफलता हासिल की। चिगुरुपति वेंकट की भी गेंदबाजी अच्छी रही और उन्होंने 14 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि जगन्नाथ हेमचुदेशन ने 9.1 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि काव्य पटेल को भी एक सफलता हासिल हुई।

श्रीलंका की बल्लेबाजी पहली पारी में पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों के सामने लड़खड़ा गई और इस टीम के लिए दुलनिथ सिगेरा ने सबसे बड़ी 34 रन की पारी खेली तो वहीं सेथमिका सेनेविरात्ने 25 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम के ओपनर दिमंथा महाविथाना ने 24 रन का योगदान दिया। कप्तान विमथ दिनसारा नहीं चले और वो 8 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं विरान चमुदिथा ने 21 रन की पारी खेली।

इससे पहले भारत अंडर-19 ने पहली पारी में 411 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कुशाग्र ओझा ने कठिन परिस्थितियों में संयम और धैर्य का परिचय देते हुए 193 गेंदों पर शानदार 111 रन बनाए। वहीं, मनल चौहान ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक छक्के और 20 चौकों की मदद से 150 रन की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान यशवर्धन चौहान ने भी महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 89 गेंदों में दो छक्कों और 11 चौकों की सहायता से 78 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से पहली पारी में गिमहान मेंडिस सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here