नई दिल्ली : भारत के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम में तीन अहम बदलाव किए हैं। चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर वेस्ली मधेवेरे और तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहूरी की टीम में वापसी कराई है। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज तफाद्जवा त्सिगा को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है। इन बदलावों के साथ जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ मजबूत संयोजन उतारने की कोशिश की है और युवा व अनुभवी खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया है।
जिम्बाब्वे ने बदली अपनी टीम, तीन खिलाड़ियों को मिला मौका
सिकंदर रजा की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय टीम, 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में मौजूदा आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन का सामना करेगी। बांग्लादेश के खिलाफ हालिया टी2- सीरीज से बाहर रहने के बाद मधेवेरे की नेशनल टीम में वापसी हुई है जबकि न्यामहुरी भी उस सीरीज से बाहर करने वाली चोट से उबरकर वापस आ गए हैं। वहीं त्सिगा को इंटरनेशनल लेवल पर सबसे छोटे फॉर्मेट में खेलने का पहला मौका मिला है।
बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के दौरान न्यूमैन न्यामहूरी की जगह टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज तनाका चिवंगा ने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है। वहीं, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा और ताशिंगा मुसेकिवा को भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए चयनित नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिम्बाब्वे की टीम बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में मिले सकारात्मक प्रदर्शन के आत्मविश्वास के साथ भारत का सामना करेगी। हालांकि टी20 श्रृंखला में उसे हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन उसने एकमात्र टेस्ट मैच पारी के अंतर से जीता था। इसके बाद हरारे में खेली गई एक अन्य टी20 श्रृंखला में 2-1 से जीत दर्ज कर टीम ने अपनी क्षमता का भी परिचय दिया।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदजवा त्सिगा।


