22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बड़ा बदलाव, अनुभवी गेंदबाज बनीं तीनों फॉर्मेट की कप्तान

नई दिल्ली : भारत की महिला क्रिकेट टीम फरवरी–मार्च 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां टीम को तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलना है। इस दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की घोषणा के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को नई कप्तान भी मिल गई है। सोफी मोलिनेक्स को तीनों फॉर्मेट में टीम की फुल-टाइम कप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि, भारत के खिलाफ 15 फरवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में ही वह कप्तानी करेंगी। वनडे और टेस्ट मैचों में फिलहाल एलिसा हेली ही कप्तानी करेंगी, जो इस सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी।

सोफी मोलिनेक्स संभालेंगी एलिसा हेली की जगह कप्तानी

बता दें कि सोफी मोलिनेक्स को एलिसा हेली की जगह ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले एलिसा ने भारत के दौरे से पहले ही कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा भी कर दी थी। हेली की जगह ही सोफी को तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने सोफी को ताहलिया मैक्ग्रा और एश्ले गार्डनर जैसी अनुभवी खिलाड़ियों की तुलना में कप्तानी के लिए तरजीह दी है। गार्डनर और ताहलिया फिलहाल टीम की उस कप्तान की सहायता में अहम भूमिका निभा रही हैं।

सोफी मोलिनेक्स का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

28 वर्षीय सोफी मोलिनेक्स एक बेहतरीन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वह बाएं से स्पिन गेंदबाजी करती हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ वह अच्छी बल्लेबाज भी हैं। सोफी ने अभी तक अपने करियर में कुल 58 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 82 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 3 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में 462 गेंदें फेंककर 174 रन दिए और 7 विकेट हासिल किए। उनका गेंदबाजी औसत 24.85 और इकोनॉमी 2.25 रहा है। वहीं वनडे में उन्होंने 17 मैचों में 31 विकेट लिए हैं। टी20 में सोफी ने 38 मैचों में 41 विकेट झटके हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्गा, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, एलिसा हेली (कप्तान), अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्गा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, एलिसा हेली (कप्तान), अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम।

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल
क्रम फॉर्मेट मुकाबला तारीख स्थान
1 T20I ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 15 फरवरी SCG
2 T20I ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 19 फरवरी मनुका ओवल
3 T20I ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 21 फरवरी एडिलेड ओवल
4 ODI ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 24 फरवरी AB फ़ील्ड
5 ODI ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 27 फरवरी बेलरिव ओवल
6 ODI ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 1 मार्च बेलरिव ओवल
7 Test ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 6–9 मार्च वाका ग्राउंड

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles