INDW vs ENGW: भारतीय महिलाओं का कमाल, इंग्लैंड में वनडे सीरीज़ पर पहली बार कब्जा

0

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड महिला टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 13 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की और पहली बार इंग्लैंड की सरज़मीं पर वनडे सीरीज जीतने का गौरव हासिल किया। टीम के शानदार प्रदर्शन में कप्तान हरमनप्रीत कौर के शतक और गेंदबाज़ क्रांति गौड़ के घातक 6 विकेटों की अहम भूमिका रही, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया। वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारतीय महिला टीम ने हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में इंग्लैंड को उसकी धरती पर किसी वनडे सीरीज में हराया। तीसरे वनडे मैच में भारत को जीत दिलाने में कप्तान हरमनप्रीत कौर की शतकीय पारी साथ ही क्रांति गौड़ के 6 विकेट का बड़ा योगदान रहा।

हरमनप्रीत कौर की दमदार कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है। पहले टी20 सीरीज और अब वनडे सीरीज जीतकर भारत ने इंग्लैंड को उसकी ही ज़मीन पर पछाड़ दिया। ऐसा पहली बार हुआ जब भारत ने इंग्लैंड को उसकी धरती पर टी20 और वनडे सीरीज में लगातार हराया। तीसरे वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था और फिर पहले खेलते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 318 रन बनाए। इसके जबाव में इंग्लैंड महिला टीम ने 49.5 ओवर में 305 रन बनाए और उन्हें हार मिली। हरमनप्रीत कौर को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी खिताब मिला।

हरमनप्रीत का शतक, 84 गेंदों में बनाए शानदार 102 रन

हरमनप्रीत ने कप्तानी पारी खेलते हुए 84 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 102 रन बनाए जबकि भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 45 रन तो वहीं प्रतिका रावल ने 26 रन का योगदान दिया। हरलीन दोओल के बल्ले से 45 रन निकले जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 50 रन का योगदान दिया। दिप्ती शर्मा 18 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रही।

क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाज़ी, एक पारी में झटके 6 विकेट

भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 9.5 ओवर में मात्र 5 रन देकर 6 अहम विकेट चटकाए और इंग्लैंड की बैटिंग लाइन को तहस-नहस कर दिया। श्री चरणी ने 2 जबकि दिप्ती शर्मा को एक विकेट मिला। इंग्लैंड की कप्तान नेट सिल्वर ब्रंट ने 98 रन की अच्छी पारी खेली तो वहीं ईमा लांब ने भी 68 रन बनाए। इनकी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद इंग्लैंड मैच नहीं बचा पाया और उसे वनडे सीरीज भी गंवानी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here