WCL : अंकतालिका में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका शीर्ष पर, इंडिया की रैंकिंग गिरी

0

नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंडिया चैंपियंस को अपने दूसरे लीग मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ 88 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम की अंकतालिका में स्थिति और भी कमजोर हो गई है। बारिश से बाधित इस मैच में इंडिया के कप्तान युवराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। इसके जबाव में इंडिया की टीम ने 18.2 ओवर में 9 विकेट पर 111 रन बनाए और उसे हार मिली। इस हार के साथ इंडिया को 2 अंक गंवाने पड़े और अंकतालिका में उसकी स्थिति काफी खराब हो गई। इससे पहले इंडिया का पहला लीग मैच पाकिस्तान के खिलाफ रद्द हो गया था। इंडिया के पास जीत का मौका था, लेकिन खराब बल्लेबाजी की खमियाजा इस टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा।

लगातार हार से झटका, इंडिया अब छठे स्थान पर

इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दो मुकाबलों में अब तक भारत के खाते में सिर्फ एक ही अंक है, और प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका लगा है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद इंडिया को एक अंक मिला था और अब ये टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले इंडिया अंकतालिका में चौथे नंबर पर था। साउथ अफ्रीक्रा की टीम अब लगातार 2 जीत के साथ पहले नंबर पर पहुंच गया। इस टीम के अब 4 अंक हैं और एबी डिविलियर्स की टीम ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया जिसके 2 अंक हैं। पाकिस्तान की टीम अब अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं वेस्टइंडीज चैंपियंस 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट</td> नेट रन रेट
South Africa Champions 2 2 0 0 0 4 2.813
Pakistan Champions 2 1 0 0 1 3 0.25
West Indies Champions 2 1 1 0 0 2 0.29
Australia Champions 1 0 0 0 1 1 0
England Champions 3 0 2 0 1 1 -0.561
India Champions 2 0 1 0 1 1 -4.345

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here