रियान पराग चोटिल, यशस्वी जायसवाल ने संभाली राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी

0

जयपुर। आईपीएल 2026 में Rajasthan Royals को बड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान Riyan Parag हैमस्ट्रिंग चोट के कारण गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गए। उनकी अनुपस्थिति में युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal ने पहली बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाली।  जयपुर में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम गुलाबी जर्सी में मैदान पर उतरी।

राजस्थान रॉयल्स में तीन बदलाव

राजस्थान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। विस्फोटक बल्लेबाज Shimron Hetmyer की टीम में वापसी हुई, जबकि श्रीलंका के ऑलराउंडर Dasun Shanaka को भी मौका मिला। खराब फॉर्म से जूझ रहे तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को बाहर कर दिया गया। टीम ने युवा खिलाड़ी यश राज पुंजा को भी अंतिम एकादश में शामिल किया है। वहीं वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में इस्तेमाल किए जाने की संभावना है।

गुजरात टाइटंस ने किया एक बदलाव

Gujarat Titans ने अपनी लगातार जीत की लय बरकरार रखते हुए टीम में केवल एक बदलाव किया। तेज गेंदबाज Prasidh Krishna को इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल किया गया है।  टीम की कप्तानी Shubman Gill कर रहे हैं, जबकि बल्लेबाजी क्रम में साई सुदर्शन, Jos Buttler और Washington Sundar जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, Ravindra Jadeja, शुभम दुबे, दासुन शनाका, Jofra Archer, बृजेश शर्मा, Tushar Deshpande, यश राज पुंजा।

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, Jason Holder, राहुल तेवतिया, Rashid Khan, Arshad Khan, Kagiso Rabada, Mohammed Siraj।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here