NST NEWS इंदौर. इंदौर के छोटा बांगड़दा स्थित इंस्पायर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में एलेट स्पोर्ट्स अकादमी के सहयोग से कराते, कोशिकी मार्शल आर्ट और फेंसिंग का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन पूर्व खेलो एमपी फेंसिंग कोच अमय लश्करी के निर्देशन में राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रांजलि सरोदे ने किया। इसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर के बाद चयनित खिलाड़ी आगामी स्कूल शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिताओं, इंदौर जिला कोशिकी मार्शल आर्ट चैंपियनशिप तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। खिलाड़ियों ने फेंसिंग जैसे खेल को सीखने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्कूल प्रबंधन और डायरेक्टर प्रशांत तिवारी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य गौरव तिवारी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में रोहित कौशल ने सभी प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


