मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी शुभकामनाएं

0

भोपाल.  मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में प्रसिद्ध पर्वतारोही ज्योति रात्रे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने उन्हें मैक्सिको स्थित 5,636 मीटर ऊंची पिको डी ओरिजाबा चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ज्योति रात्रे का साहस, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

मंत्री श्री सारंग ने विश्वास व्यक्त किया कि ज्योति रात्रे भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूते हुए मध्यप्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों तथा साहसिक खेलों से जुड़े प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पिको डी ओरिजाबा शिखर पर तिरंगा फहराने के साथ ही ज्योति रात्रे तीन महाद्वीपों के सबसे ऊंचे ज्वालामुखियों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाली देश की सबसे वरिष्ठ महिला पर्वतारोही बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here