अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से की सौजन्य भेंट

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल: मध्यप्रदेश की उभरती अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य Kranti Gaud ने बुधवार को भोपाल स्थित निवास पर महिला एवं बाल विकास मंत्री Nirmala Bhuria से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश में खेलों के विकास, विशेषकर महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।  मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रदेश की बेटियों की उपलब्धियां पूरे मध्यप्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है और इससे अन्य युवतियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

भेंट के दौरान क्रांति गौड़ ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना और सही मार्गदर्शन मिले तो प्रदेश की बेटियां और अधिक ऊंचाइयों को छू सकती हैं।  क्रांति गौड़ ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें उचित कोचिंग, सुविधाएं तथा आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज स्तर पर नियमित खेल गतिविधियां आयोजित होने से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और नई प्रतिभाएं सामने आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here