IPL 2024: रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह समेत मुंबई इंडियंस के छह खिलाड़ियों के क्लब में शामिल होंगे

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में सोमवार (22 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस (MI)से होगा। यह मैच मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या के लिए खास होगा। वह पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह समेत मुंबई इंडियंस के छह खिलाड़ियों के क्लब में शामिल होंगे। वहीं सूर्यकुमार यादव भी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे।

आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस (GT) से ट्रेड होकर मुंबई की टीम से जुड़े हार्दिक पंड्या का उसके लिए 100वां मैच होगा। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 214 मैच खेले हैं। उनके आलाव कीरोन पोलार्ड ने 211 मैच खेले हैं। हरभजन सिंह ने 158, लसिथ मलिंगा ने 139, अंबाती रायुडू ने 136 और जसप्रीत बुमराह ने 130 मैच खेले हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
अब मुंबई के लिए 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पंड्या का नाम भी जुड़ जाएगा। उन्होंने मुंबई के लिए 99 मैच में 26.95 की औसत और 153.27 की स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए हैं। इसके अलावा 46 विकेट भी लिए हैं। गुजरात के लिए उन्होंने 31 मैच में 37.86 की औसत और 133.49 की स्ट्राइक रेट से 833 रन बनाए। कुल 130 मैच में 2450 रन बनाए हैं। 57 विकेट लिए हैं।

सचिन तेंदुलकर से आगे निकलेंगे सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव की बाद करें तो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच मुंबई इंडियंस के लिए 92वां मैच होगा। सचिन तेंदुलकर ने इस फ्रेंचाइजी के लिए 91 मैच खेले हैं। ऐसे में मास्टर ब्लास्टर से सूर्या आगे निकल जाएंगे। सूर्या ने 91 मैच में 35.22 की औसत से 2818 रन बनाए हैं। तेंदुलकर ने 91 मैच में 2599 रन बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here