IPL 2024 Final: KKR के IPL चैंपियन बनते ही इन दिग्गजों ने फिल्मी अंदाज में टीम को दी बधाई

0

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से धूल चटाई। 10 साल बाद केकेआर ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले केकेआर ने साल 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था। यह तीसरी बार रहा जब केकेआर आईपीएल चैंपियन बना। आईपीएल के 17वें सीजन का फाइनल मैच एकतरफा रहा, जहां केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर हैदराबाद के बैटर्स की खूब खबर ली। केकेआर के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 113 रन पर समेट दिया। इसके जवाब में केकेआर की टीम ने 10.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब जीता। केकेआर के चैंपियन बनते ही सोशल मीडिया पर कई क्रिकेटर्स ने खास अंदाज में टीम को बधाई दी।

केकेआर ने क्या लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके बैटर्स ने अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी, लेकिन टूर्नामेंट के बाद के चरणों में गेंदबाजों ने महफिल लूटी। फाइनल में उनके बॉलर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। विकेट लिए और रन चेज को उन्होंने आसान बना दिया। अपनी फ्रेंचाइजी के लिए तीसरी ट्रॉफी जीतने पर सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई। सचिन ने अपने ट्वीट में गौतम गंभीर और शाहरुख खान को टैग किया।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने केकेआर को फिल्मी अंदाज में आईपीएल 2024 का खिताब जीतने की बधाई दी। सहवाग ने एक्स पर लिखा कि केकेआर को तीसरा खिताब जीतने की बधाई। जैसा कि शाहरुख खान ने कहा कि किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है। खास क्रैडिट श्रेयस अय्यर को जाता है, जिन्होंने बेहतरीन कप्तानी की। कप्तानी ही नहीं, बल्कि फील्डिंग और उनके प्लान भी सारे सफल रहे। ये देखकर अच्छा लगा कि पहले नेहरा जी और अब गौतम गंभीर ने मेंटर बनकर टीम को खिताब जिताया। वेल डन टीम

युवराज सिंह ने अपने एक्स पर लिखा कि केकेआर को आईपीएल के 17वें सीजन का चैंपियन बनने पर बधाई। पूरा सीजन केकेआर का प्रदर्शन कमाल का रहा। हैदराबाद क टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आज जिस टीम ने कमाल किया वो विनर बनी। स्पेशल शूटआउट गौतम गंभीर के लिए क्योंकि जिन्होंने बिना किसी डर के कमाल की मेंटरशिप की और सभी के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान ने आज सिनेमा और क्रिकेट दोनों ही जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here