IPL 2024: विराट कोहली लगातार निशाने पर, दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने उन्हें लताड़ लगाई। हालांकि पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम गावस्कर से सहमत नहीं

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में विराट कोहली के बल्ले से रन बरस रहे हैं और वह ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए बैठे हैं। कोहली भले ही लीग में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों लेकिन वह अपनी स्ट्राइक रेट के कारण लगातार निशाने पर हैं। दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने उन्हें लताड़ लगाई। हालांकि पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम गावस्कर से सहमत नहीं है। उनके मुताबिक लोग बिना बात के ही कोहली की आलोचना कर रहे हैं।

वसीम अकरम ने स्पोर्ट्सकीड़ा से कहा, ‘यह आलोचना किस बात के लिए है। उसकी टीम हार रही है इस कारण। अगर कोई खिलाड़ी शतक लगा रहा है और उसका स्ट्राइक रेट 150 से है तो वह ठीक है। अगर टीम जीत रही होती तो कोई आलोचना नहीं होती।चाहे कोहली कप्तान हो या न हो वह हमेशा दबाव में टीम के लिए रन बनाते हैं। एक खिलाड़ी आपको मैच नहीं जिता सकता। बिना बात के कोहली की आलोचना करना ठीक नहीं है।’

वसीम अकरम ने कोहली को रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा, ‘कोहली मैदान के अंदर और मैदान के बाहर इस पीढ़ी के लिए आदर्श हैं। चाहे उनकी फिटनेस हो, प्रदर्शन हो, उनके लुक हो। कोहली अच्चा बोलते हैं, वह एक प्राकृतिक लीडर हैं और एक मैच विनर हैं।’

इससे पहले सुनील गावस्कर ने कोहली स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘कमेंटेटर उस समय सवाल उठाते हैं जब स्ट्राइक रेट 118 का होता है। मैं पूरे यकीन से तो नहीं कह सकता क्योंकि मैं ज्यादा मैच नहीं देखता। लेकिन अगर आप 118 की स्ट्राइक रेट से खेलकर आउट होते हैं और चाहते हैं कि इसके लिए आपकी सराहना की जाए तो यह अलग ही मामला है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here