IPL 2026 के लिए CSK की परफेक्ट बैटिंग ऑर्डर, ओपनिंग जोड़ी से लेकर नंबर 3 तक खुलासा

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग जोड़ी को लेकर काफी चर्चा तेज हो गई है। संजू सैमसन के टीम में शामिल होने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे की जोड़ी बरकरार रहेगी या नहीं। साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसन इनमें से किसी एक के साथ ओपनिंग करेंगे या टीम मैनेजमेंट उन्हें किसी और भूमिका में उतारेगा। वहीं नंबर 3 पर कौन बल्लेबाजी करेगा, इसे लेकर भी अलग-अलग क्रिकेट एक्सपर्ट्स अपनी राय दे रहे हैं, जिससे टीम के संभावित बैटिंग ऑर्डर को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

संजू सैमसन और आयुष को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिलनी चाहिए

अब टीम इंडिया के पूर्व ओपनर अभिनव मुकुंद ने आईपीएल 2026 के लिए सीएसके की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी का चयन किया है और इसके लिए संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे का समर्थन किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनव का मानना है कि सीएसके पावरप्ले के दौरान पिछले कुछ सीजन में संघर्ष करती हुई नजर आई है। ऐसे में संजू और आयुष जैसे आक्रामक जोड़ी होने से इस टीम को फायदा मिलेगा और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं।

सीएसके के लिए आईपीएल 2025 काफी खराब बीता था और ये टीम 10वें स्थान पर रही थी। इस टीम ने 14 लीग मैचों में से सिर्फ 4 मैचों में ही जीत दर्ज की थी। इससे पहले साल 2024 में भी ये टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद सीएसके ने युवा खिलाड़ियों की तरफ ध्यान देना शुरू किया और आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में प्रशांतवीर और कार्तिक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

नंबर 3 के लिए ऋतुराज गायकवाड़ सबसे सही विकल्प

अभिनव मुकुंद ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर बात करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप 3 बल्लेबाजों का चयन किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि यह ऋतुराज गायकवाड़ की टीम है और वह इसी तरह के खिलाड़ियों को पसंद करते हैं। मुकुंद के मुताबिक, पिछले कुछ सीजन में टीम की ओपनिंग साझेदारी कमजोर रही है और पावरप्ले में भी अपेक्षित रन नहीं बन पाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका मानना है कि पावरप्ले ही मैच का रुख तय करता है और किसी भी टीम को मजबूत स्थिति में आने के लिए इस दौरान कम से कम 60 रन बनाना जरूरी होता है।

अभिनव मुकुंद ने आगे कहा कि संजू सैमसन के टीम में आने से चेन्नई सुपर किंग्स की बड़ी समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके अनुसार, संजू और आयुष म्हात्रे को ओपनिंग की जिम्मेदारी देनी चाहिए, क्योंकि आयुष एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और मुंबई के लिए ओपनिंग भी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह भी माना कि दक्षिण अफ्रीका में आयुष का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा, लेकिन भारतीय परिस्थितियों में वह बेहतर कर सकते हैं। मुकुंद का मानना है कि टीम को संजू-आयुष की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरना चाहिए और तीसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ को बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here