IPL 2026: बीसीसीआई की सख्त नीति, अंतिम 16 से बाहर खिलाड़ियों पर ग्राउंड एंट्री पर रोक

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त कदम उठाते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के दौरान बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार अब मैच के समय बेंच पर बैठे खिलाड़ी या टीम शीट (अंतिम-16) में शामिल नहीं होने वाले अतिरिक्त खिलाड़ी मैदान में इधर-उधर घूमते हुए नजर नहीं आएंगे। यह पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बदलाव को प्लेइंग कंडिशन (MPC) में शामिल किया गया है और पहले ही सभी टीमों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। आईपीएल नियमों के मुताबिक एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं।

नए नियम के बनाने का कारण नहीं पता,लेकिन हाल ही में बीसीसीआई और आईपीएल मैनेजमेंट ने टीम मैनेजरों को निर्देश दिए हैं कि अंतिम 16 से बाहर खिलाड़ी ड्रिंक्स, बैट लेकर या मैसेज देने के लिए मैदान में नहीं आ सकते। इसके अलावा बिब पहने हुए पांच से ज्यादा खिलाड़ी सीमा रेखा के आस-पास नहीं घूम सकते। ये पांच खिलाड़ी या तो तय 16 खिलाड़ियों में से हो सकते हैं या बाकी टीम में से, लेकिन किसी भी समय पांच से ज्यादा नहीं हो सकते। आम तौर पर उन्हें ड्रिंक्स ले जाते या बाउंड्री को लगी गेंदों को लौटाते हुए देखा जाता है।

नए नियम को लेकर टीमों का क्या कहना है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल टीमों ने बताया, ‘हमें हाल ही में यह निर्देश मिला है कि मैच के दौरान सभी सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी इधर-उधर नहीं जा सकते। उन्हें मैदान पर ड्रिंक्स ले जाने की भी इजाजत नहीं है। मैच के लिए टीम में चुने गए सिर्फ 16 खिलाड़ी ही ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लेइंग XI के बाहर सिर्फ पांच खिलाड़ी ही इधर-उधर जा सकते हैं। बाकी खिलाड़ी डगआउट में बैठ सकते हैं, लेकिन बाउंड्री लाइन और एलईडी एडवरटाइजिंग बोर्ड के बीच नहीं जा सकते।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here