IPL 2026: ऋषभ पंत की कप्तानी पर मंडराया संकट, लखनऊ टीम प्रबंधन के बयान से मची सनसनी

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का अभियान खत्म होते ही टीम के भीतर बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है। लगातार दूसरे सीजन निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल कप्तानी को लेकर उठने लगा है। टीम प्रबंधन के हालिया बयान ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में फ्रेंचाइजी कई अहम फैसले ले सकती है, जिसकी सबसे ज्यादा असर कप्तान Rishabh Pant पर पड़ती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ टीम के ग्लोबल क्रिकेट निदेशक Tom Moody ने पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद कहा कि टीम को पूरी तरह नए सिरे से तैयार करने की जरूरत है और कप्तानी से लेकर हर विभाग की समीक्षा होगी। IPL 2026 में लखनऊ का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा, जहां टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रहने वाली टीमों में शामिल रही। इससे पहले 2025 सीजन में भी टीम सातवें स्थान पर रही थी, जिसके बाद अब बड़े बदलाव लगभग तय माने जा रहे हैं।

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 28 मैच खेले हैं, जिनमें सिर्फ 10 जीत मिलीं जबकि 18 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। टॉम मूडी ने माना कि कप्तानी का दबाव पंत की बल्लेबाजी पर भी असर डाल रहा है।मूडी ने पंजाब किंग्स से हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कप्तानी पंत के लिए चुनौतीपूर्ण रही है और नतीजे भी इसे दिखाते हैं। हमें यह भी देखना होगा कि क्या इसका असर उनकी बल्लेबाजी पर पड़ा। इस सीजन हम उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्हें पता है कि यह सीजन हमारे लिए मुश्किल रहा है, लेकिन हम इस पर विचार करेंगे, हम समय लेंगे, हम इस पर सोच-विचार करेंगे। हम सभी बातों पर गौर करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि टीम किसी एक खिलाड़ी को दोष नहीं दे रही, लेकिन हर विभाग की गहराई से समीक्षा की जाएगी और भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, हम उन उम्मीदों या मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं, जिनकी हम खुद से अपेक्षा करते हैं। और जब फ्रेंचाइजी की लीडरशिप की बात आती है, तो यह निश्चित रूप से एक ऐसा विषय है जिस पर हम बहुत गंभीरता से विचार करेंगे। हम देखेंगे कि भविष्य में इसकी रूपरेखा कैसी होगी। हर दूसरे विभाग की तरह, जब आप किसी सीजन का आकलन करते हैं, तो हम भी कुछ सोच-समझकर फैसले लेंगे, लेकिन ऐसा निश्चित रूप से प्रतीत होता है कि अब हमें एक नए सिरे से शुरुआत करने पर विचार करने की आवश्यकता है।

बल्लेबाजी में भी ऋषभ पंत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2018 और 2019 में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले पंत LSG के लिए पिछले दो सीजन में सिर्फ 581 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट और औसत दोनों उनके करियर रिकॉर्ड से कम रहे।

सीजन के दौरान खुद पंत ने भी इशारों में कहा था कि टीम के लीडरशिप ग्रुप में बहुत ज्यादा लोगों का हस्तक्षेप हैं, जिससे फैसले लेने में परेशानी हो रही है। वहीं हेड कोच जस्टिन लैंगर भी आखिरी मैच के बाद पंत के प्रदर्शन पर निराशा जता चुके हैं। अगर ऋषभ पंत से कप्तानी छीनी जाती है, तो यह LSG में किसी कप्तान का पहला विवादित अंत नहीं होगा। इससे पहले केएल राहुल ने भी टीम छोड़ने के बाद फ्रेंचाइजी के माहौल को लेकर अप्रत्यक्ष नाराजगी जाहिर की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि IPL 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स किस दिशा में आगे बढ़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here