IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व इंग्लैंड स्टार इयान बेल को बनाया असिस्टेंट कोच

0

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइज़ी ने पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज़ इयान बेल को टीम का नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी और टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर रही थी। 14 मैचों में 7 जीत के साथ सीजन खत्म करने के बाद मैनेजमेंट ने कोचिंग सेटअप में बदलाव का फैसला लिया। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू मोट इस भूमिका में थे, जिन्हें अब इयान बेल से बदला गया है।

दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कोचिंग स्टाफ में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव, हेड कोच हेमांग बदानी और बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल शामिल हैं। इयान बेल के जुड़ने से बल्लेबाजी विभाग को खास मजबूती मिलने की उम्मीद है। इयान बेल का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट, 161 वनडे और 8 टी-20 मुकाबले खेले हैं। कोचिंग के क्षेत्र में भी वह इंग्लैंड लायंस, अंडर-19 टीम और श्रीलंका टीम के साथ काम कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here