भारत-पाक मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं हम: टेन डेश्काटे, बुमराह और सुंदर की फिटनेस पर दिया अपडेट

0

नई दिल्ली: टी-20 विश्व कप में बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला अब तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर चल रही अनिश्चितता खत्म होने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। भारत के सहायक कोच रायन टेन डेश्काटे ने कहा कि टीम ने कभी अपनी तैयारियों में ढील नहीं दी। दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेन डेश्काटे ने कहा कि टीम को भरोसा था कि यह मुकाबला जरूर होगा, इसलिए अभ्यास और रणनीति में कोई बदलाव नहीं किया गया। उन्होंने साफ कहा कि टीम राजनीति से दूर रहकर केवल क्रिकेट पर फोकस कर रही है।

उन्होंने यह भी माना कि कोलंबो में पहले से मौजूद पाकिस्तानी टीम चुनौती पेश कर सकती है, लेकिन भारतीय टीम अपने सर्वश्रेष्ठ खेल के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी अपडेट दिया। वॉशिंगटन सुंदर टीम से जुड़ चुके हैं और गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। अभिषेक शर्मा पेट की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन उनके समय पर फिट होने की उम्मीद है। वहीं जसप्रीत बुमराह ने ब्रेक के बाद गेंदबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है। भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here