IPL 2026 Final: बेंगलुरु-गुजरात की खिताबी भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह सीजन का चौथा मुकाबला होगा। मौजूदा सत्र में अब तक हुई तीन भिड़ंतों में से दो में आरसीबी ने जीत दर्ज की है, जिसमें क्वालिफायर-1 का अहम मुकाबला भी शामिल है। गुजरात को हराकर ही बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में खिताबी मुकाबले में गुजरात के पास हिसाब चुकता करने का मौका होगा, जबकि आरसीबी जीत की लय बरकरार रखते हुए लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

बेंगलुरु बनाम गुजरात फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • मुकाबला: IPL 2026 का फाइनल मैच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस
  • मैच की तारीख: 31 मई 2026 (रविवार)
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।
  • सीधा प्रसारण: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
अहमदाबाद की पिच फाइनल में दे सकती है बड़ा सरप्राइज

दरअसल यह फाइनल मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा जहां आईपीएल 2025 का फाइनल और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी भिड़ंत हुई थी। क्रिकबज के अनुसार यह मैच होगा पिच नंबर 6 पर और अन्य पिचों के मुकाबले इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर कम है। हालांकि, अहमदाबाद के इस ग्राउंड के ओवरऑल रिकॉर्ड में 16 बार पहले खेलने वाली टीम जीती है और 8 बार हारी है। यानी कंडीशन्स का रोल अहम होगा और टॉस की भूमिका भी खास होगी।

अहमदाबाद में मौसम का पूर्वानुमान?

अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने का पूर्वानुमान है। आसमान एकदम साफ है और बारिश की संभावना एकदम शून्य बताई गई है। यानी पूरे 40 ओवर का मुकाबला बिना किसी बाधा के देखने को मिल सकता है। अगर अचानक बारिश ने खलल डाली भी और मैच किसी कारणवश नहीं पूरा हो सका तो 1 जून 2026 का दिन रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है।

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अभी तक 9 मुकाबले हुए हैं और कांटे की टक्कर दोनों के बीच देखने को मिली है। 5 मैच आरसीबी ने जीते हैं तो चार में टाइटंस को जीत मिली है। इस सीजन भी लीग राउंडर में दो में से एक-एक मैच दोनों टीमों ने जीता है। फिर क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस को हराकर आरसीबी फाइनल में पहुंच गई थी। खास बात यह है कि इस सीजन अहमदाबाद में आरसीबी को गुजरात ने हराया था और फाइनल भी अहमदाबाद में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम दार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड।

इम्पैक्ट प्लेयर: फिल साल्ट, सुयश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधू, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर।

आरसीबी बनाम गुजरात फाइनल मैच से जुड़े रोचक तथ्य
  • गुजरात टाइटंस और आरसीबी की टीम ने पिछले पांच में चार सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई है। यह किसी भी टीम के पिछले 5 सीजन में सबसे ज्यादा प्लेऑफ हैं जबकि राजस्थान तीन बार पहुंची है।
  • साई सुदर्शन और शुभमन गिल के नाम पुरुष टी20 में ओपनिंग करते हुए 8 शतकीय साझेदारी दर्ज हो चुकी हैं। वह दोनों बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बराबर हैं।
  • आईपीएल 2025 से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 203 रन (16 मैचों में) रहा है। उन 16 में से 11 मैच पहले खेलने वाली टीम जीती है। यहां जीते हुए मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर है 213 रन।
आरसीबी और गुजरात टाइटंस के फुल स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिल साल्ट, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here