नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 30वां मुकाबला सोमवार, 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने अब तक इस सीजन में 5 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है। मुंबई इंडियंस के दो अंक हैं और वह आईपीएल 2026 की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान यानी 10वें नंबर पर है। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में अब तक पांच मैच खेले हैं और इनमें से तीन में जीत हासिल की है। उसके छह अंक हैं और वह आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं। इसमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। गुजरात टाइटंस ने न सिर्फ अहमदाबाद में चारों घरेलू मैच जीते, बल्कि दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच में से चार मुकाबलों में भी जीत हासिल की है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच और अहमदाबाद की मौसम रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर पांच यानी (काली मिट्टी की) और लंबी बाउंड्री को देखकर यह नहीं मान लेना चाहिए कि यह कम स्कोर वाला मैच होगा। गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच में कुल स्कोर 200 से ज्यादा होने की उम्मीद है। गुजरात टाइटंस के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने मुंबई इंडियंस का जोरदार हमला देखने को मिल सकता है। पिछले सीजन से अब तक IPL के सभी मैदानों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर सबसे ज्यादा रहा है। इस बात की संभावना है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चुने। हालांकि, अहमदाबाद में भीषण गर्मी (सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है) के कारण ओस पड़ने की संभावना बढ़ सकती है।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस की संभावित XI
राशिद खान को क्विंटन डीकॉक के खेल की अच्छी समझ है। उन्होंने डीकॉक को तीन बार आउट किया है। अगर कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज शुरुआत में विकेट लेने में नाकाम रहते हैं तो इस अफगानी स्पिनर को पावरप्ले में ही गेंदबाजी के लिए बुलाया जा सकता है।
रोहित शर्मा का खेलना अभी पक्का नहीं है। हालांकि, रविवार शाम उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजी का अभ्यास किया था। पिछले मैच में न खेल पाने वाले मिचेल सैंटनर अब उपलब्ध हैं, लेकिन विल जैक्स के आने का अभी कोई संकेत नहीं मिला है। उम्मीद है कि यह अंग्रेज ऑलराउंडर जल्द ही टीम से जुड़ जाएगा। हालांकि, उनके आने की सही तारीख अभी साफ नहीं है।
जसप्रीत बुमराह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार मैच में छह विकेट लिए हैं, लेकिन दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर का पलड़ा गुजरात के बल्लेबाजों खासकर शुभमन गिल पर भारी दिखता है। दीपक और शार्दुल ने गुजरात टाइटंस के इस सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस बल्लेबाज को क्रमशः चार और तीन बार आउट किया है।
गुजरात टाइटंस की संभावित XII: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
मुंबई इंडियंस की संभावित XII: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- मुकाबला: IPL 2026 का 30वां मैच, गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
- मैच की तारीख: 20 अप्रैल 2026 (सोमवार)
- टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।
- सीधा प्रसारण: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
- लाइव स्ट्रीमिंग: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच से जुड़े प्रमुख आंकड़े
- 2025 से IPL में अहमदाबाद में पहली पारी का औसत स्कोर 212 रहा है, जो इस दौरान कई मैच आयोजित करने वाले सभी IPL मैदानों में सबसे ज्यादा है।
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 11 में से आठ मैच जीते हैं और इन मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर 218 रन रहा है।
- इस सीजन जोस बटलर का पहली 10 गेंद में स्ट्राइक रेट 178 रहा है। यह 2022 के बाद से उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
- गुजरात टाइटंस ने अपने सभी मुकाबलों में चार तेज गेंदबाजों (मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा) का इस्तेमाल किया है। वे IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली तेज गेंदबाजी इकाई हैं।
- उपर्युक्त को पैमाना मानें तो मुंबई इंडियंस सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम है। वह भी काफी बड़े अंतर से। इस सीजन उनके तेज गेंदबाजों का औसत चौंकाने वाला 65.81 रहा है। इस सूची में अगली सबसे खराब टीम पंजाब किंग्स है। उसका औसत 37.41 है।
- मुंबई इंडियंस के तीन तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट (110.00), दीपक चाहर (87.00) और हार्दिक पंड्या (67.00) का औसत इस सीजन में 50 से ज्यादा रहा है और जसप्रीत बुमराह 19 ओवर गेंदबाजी करने के बाद भी अब तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, मानव सुतार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, जयंत यादव। इशांत शर्मा।
मुंबई इंडियंस की टीम: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर, अश्विनी कुमार, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, अल्लाह गजनफर, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार।


