IPL 2026 : मैच हारते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, साथी खिलाड़ी ने संभाला

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी शानदार रही थी। टीम ने शुरुआती चारों मुकाबले जीतकर मजबूत दावेदारी पेश की, लेकिन पिछले दो मैचों में हार के बाद अब उसकी कमजोरियां सामने आने लगी हैं। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने 6 में से 5 पारियों में फिफ्टी प्लस साझेदारी जरूर की है, लेकिन मध्यक्रम लगातार नाकाम रहा है। यही वजह रही कि रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान को हरा दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हार के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी निराश नजर आए और उनका भावुक होकर रोते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 8.4 ओवर में 81 रन जोड़कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया, भले ही रन गति बहुत तेज नहीं थी, लेकिन साझेदारी असरदार रही। इसके बाद हालांकि पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 155 रन ही बना सकी, जो उम्मीद से काफी कम था। बल्लेबाजी में मध्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। जवाब में केकेआर ने आसानी से लक्ष्य हासिल करते हुए सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली। वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मेहनत जरूर की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए, जिससे मैच के बाद वह काफी भावुक नजर आए और रोते हुए दिखे।

वैभव सूर्यवंशी अकेले बैठकर हुए भावुक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अकेले बैठे सर झुकाए बाउंड्री रोप के पास फूट-फूट कर रो रहे हैं। टीम के मैनेजर रोमी भिंडर भी उनके पास खड़े दिखते हैं और फिर केकेआर के सपोर्ट स्टाफ का एक साथी उन्हें संभालता है और गले में हाथ डालते हुए शांत करवाता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। यह दिखाता है कि 15 वर्षीय वैभव बल्ले से बेरहम हैं लेकिन दिल अभी बच्चों वाला ही है। इससे पहले भी कई बार वैभव को आउट होने के बाद काफी निराश होते हुए देखा गया है।

आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने खोला जीत का खाता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने छह में से पांच मैच गंवाने के बाद आखिरकार सीजन की पहली जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स ने शानदार शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 155 रन बनाए, जो चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं बन सका। जवाब में केकेआर ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत में रिंकू सिंह ने नाबाद 53 रन की अहम पारी खेली। वहीं राजस्थान की यह लगातार दूसरी हार रही, इससे पहले टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here