नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। अपने 12वें मैच में आठवीं जीत दर्ज करते हुए गुजरात टाइटंस अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 86 रन पर ऑलआउट हो गई, जो उनके आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर साबित हुआ। इसके अलावा मैच में कुल 7 बड़े रिकॉर्ड देखने को मिले, जिन्होंने इस मुकाबले को और भी खास बना दिया।
अगर इस मुकाबले की संक्षिप्त बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर सिमट गई। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और पैट कमिंस जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी यह टीम पूरी तरह फ्लॉप नजर आई। यह हैदराबाद की मौजूदा सीजन में पांचवीं हार रही, जबकि गुजरात ने अपनी आठवीं जीत दर्ज की।
GT vs SRH मैच में बने 7 बड़े रिकॉर्ड
1- सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल में सबसे बड़ी हार (रनों के लिहाज से)
82 रन: बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2026*
80 रन: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2025
78 रन: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2024
77 रन: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2013
2- गुजरात टाइटंस की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज से)
82 रन: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद, 2026*
77 रन: बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर, 2026
62 रन: बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 2023
62 रन: बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, पुणे, 2022
58 रन: बनाम राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद, 2025
3- IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे कम स्कोर
86 रन: बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2026 (दूसरी पारी)
96 रन: बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2019 (दूसरी पारी)
113 रन: बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2015 (पहली पारी)
113 रन: बनाम केकेआर, चेन्नई, 2024 फाइनल (पहली पारी)
114 रन: बनाम पंजाब किंग्स, दुबई, 2022 (दूसरी पारी)
4- साल 2024 के बाद यह पहला मौका था जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 200 से कम का लक्ष्य आईपीएल में नहीं चेज कर पाई।
5- गुजरात टाइटंस की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले 7 पूरे हुए मैचों में यह लगातार छठी जीत है। इसमें से चार जीत अहमदाबाद में उसे मिली हैं।
6- IPL की एक पारी में विकेटकीपर के सबसे ज्यादा शिकार
5 : कुमार संगकारा (डेक्कन) बनाम आरसीबी, हैदराबाद, 2011
5 : जोस बटलर (गुजरात टाइटंस) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद, 2026
7- 168 रन का स्कोर गुजरात द्वारा अहमदाबाद में बचाया गया संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2024 में भी गुजरात ने मुंबई के खिलाफ 168 रन यहां डिफेंड किए थे। आईपीएल 2026 का यह दूसरा सबसे कम स्कोर डिफेंड हुआ है। इससे पहले 159 रन राजस्थान ने लखनऊ के खिलाफ लखनऊ में डिफेंड किए थे।


