IPL 2026: सबसे ज्यादा चौके-छक्कों की रेस में अभिषेक शर्मा नंबर-1, वैभव सूर्यवंशी दूसरे स्थान पर

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 56 मुकाबले पूरे होने के बाद ऑरेंज कैप की रेस लगातार रोमांचक बनी हुई है। लगभग हर मैच के बाद ऑरेंज कैप नए खिलाड़ी के सिर सजती नजर आ रही है। फिलहाल हेनरिक क्लासेन सबसे ज्यादा रन बनाकर नंबर-1 पर हैं, जबकि साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा उनसे पीछे हो चुके हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी फिलहाल टॉप-5 में भी जगह नहीं बना पाए हैं। हालांकि, अगर इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा चौके-छक्के यानी कुल बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें, तो अभिषेक शर्मा का दबदबा साफ नजर आता है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें इस सूची में सबसे आगे पहुंचा दिया है।

हालांकि, कुछ समय पहले तक इस मामले में वैभव सूर्यवंशी का दबदबा देखने को मिल रहा था, लेकिन अब सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा कुल बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी अब भी नंबर-1 पर कायम हैं। यानी अगर सिक्सर किंग की बात करें तो वैभव की बादशाहत जारी है, लेकिन चौके और छक्कों को मिलाकर कुल बाउंड्री लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा का जलवा देखने को मिल रहा है।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्री (4s+6s) लगाने वाले बल्लेबाज (56 मैचों तक)
खिलाड़ीकुल बाउंड्रीचौके (4s)छक्के (6s)पारीरन
अभिषेक शर्मा80433712481
वैभव सूर्यवंशी78384011440
केएल राहुल74502412477
साई सुदर्शन71492212501
संजू सैमसन68452311430
इशान किशन65422312420
शुभमन गिल65452011467
ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस हुई और रोमांचक

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप दोनों की रेस लगातार रोमांचक होती जा रही है। 56वें मुकाबले के दौरान पहले साई सुदर्शन के सिर ऑरेंज कैप सजी, लेकिन दूसरी पारी खत्म होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने उस पर कब्जा जमा लिया। क्लासेन ने 12 पारियों में 508 रन बनाए हैं, जबकि साई सुदर्शन के नाम भी इतने ही मैचों और पारियों में 501 रन दर्ज हैं। वहीं पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं, लेकिन कगिसो रबाडा ने भी इस मुकाबले में 21 विकेट पूरे कर लिए। यानी दोनों कैप की जंग अब बेहद कांटे की हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here