IPL 2026: हार्दिक पंड्या पर लगा जुर्माना, गुस्से में गिल्लियां गिराना पड़ा भारी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में बुधवार (20 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स से हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगा। पंड्या ने रनअप पर जाते वक्त गुस्से में गिल्लियां गिरा दीं। इसके कारण उनकी 10 प्रतिशत मैच फीस काटी गई। उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया। हार्दिक पंड्या ने आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया।

हार्दिक पंड्या ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 को तोड़ा, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों या मैदानी उपकरण को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है। यह घटना कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 10वें ओवर की चौथी बॉल पर हुई। हार्दिक पंड्या अपने रन-अप पर वापस जाते हुए विकेट पर से गिल्लियां गिरा दी।

मुंबई इंडियंस का अब सिर्फ एक मैच बाकी

मुकाबले की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने सात गेंद बाकी रहते 148 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। हार्दिक पंड्या ने दो ओवर में 13 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस साल आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। टीम अब तक सिर्फ चार मैच जीत पाई है और अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का अपना आखिरी मुकाबला रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

MI vs KKR के बाद पॉइंट्स टेबल का नया हाल

केकेआर ने मुंबई को हराने के बाद अंकतालिका में छलांग लगाई और चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ दिया। वहीं, केकेआर और मुंबई मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप पर वैभव सूर्यवंशी का कब्जा बरकरार है, जबकि पर्पल कैप अभी भी भुवनेश्वर कुमार के नाम है।

IPL 2026 प्लेऑफ का गणित:

आईपीएल 2026 प्लेऑफ के समीकरण की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स अपना मैच जीतते ही प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत अब दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here