नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगी। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। पिछली बार के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत इस सीजन में मजबूत वापसी की कोशिश करेंगे। वहीं तेज गेंदबाज मयंक यादव, जिन्होंने 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था, चोट के कारण 2025 में सिर्फ दो मैच ही खेल पाए थे, लेकिन इस बार उनसे टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी।
मयंक यादव भी पुरानी लय में लौटने की कोशिश करेंगे। पिछले साल के उभरते खिलाड़ी दिग्विजय सिंह राठी भी इकाना की पिच पर बल्लेबाजों को परेशान करने की उम्मीद करेंगे, जबकि एनरिक नॉर्खिया का अनुभव भी काफी अहम साबित हो सकता है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच अक्सर गेंदबाजों के लिए मददगार रही है। यही वजह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्विजय सिंह राठी और दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव व अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों को काफी लाभ मिल सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 में शुरुआत तो जोरदार की थी, लेकिन प्ले-ऑफ से ठीक पहले लय बिगड़ गई। उसके पास बतौर ओपनर केएल राहुल की वापसी हो गई है। हालांकि, शीर्ष क्रम में उनके साथ जोड़ी बनाने के लिए कुछ विकल्प (पृथ्वी शॉ, पथुम निसांका, अभिषेक पोरेल) मौजूद हैं। इसके अलावा, उनके पास अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में दो स्पिनर भी हैं। दोनों से इकाना की पिच पर खूब कमाल दिखा सकते हैं।
LSG vs DC Head to Head: आंकड़ों में किस टीम का पलड़ा भारी
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड-टू-हेड मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने एक-दूसरे के खिलाफ पांच मैच खेले हैं। इसमें से लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मैच खेले हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने दो मैच अपने नाम किये हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को होने वाले मैच के लिए पिच नंबर 4 का इस्तेमाल किया जाएगा। इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच को अक्सर गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। यही वजह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्विजय सिंह राठी और दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव तथा अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों को काफी लाभ मिल सकता है। आईपीएल 2025 में यहां पहली पारी औसत स्कोर 187 रन था, जो 2024 के 203 के स्कोर से थोड़ा कम है। लखनऊ में एक अप्रैल 2026 की शाम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
LSG vs DC: मैच से पहले जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 12
एनरिक नॉर्खिया अगर वानिंदु हसरंगा की जगह लेते हैं, तो लखनऊ सुपर जायंट्स को इम्पैक्ट सबस्टीट्यूट के तौर पर किसी भारतीय बल्लेबाज का इस्तेमाल करना होगा। शुरुआती लाइन-अप में शामिल होने वालों के अलावा, मुख्य विकल्पों में अक्षत रघुवंशी, मुकुल चौधरी और हिम्मत सिंह हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने पुष्टि की है कि मयंक यादव पूरी तरह फिट हैं और सीजन की शुरुआत करेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स मिचेल स्टार्क की जगह किसी अन्य बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को टीम में शामिल कर सकती है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा को विदेशी तेज गेंदबाज के तौर पर लुंगी एनगिडी पर तरजीह दी जा सकती है। लखनऊ सुपर जायंट्स के विपरीत दिल्ली कैपिटल्स का मध्यक्रम काफी मजबूत है, जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। घरेलू सीजन 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी के इंडियन प्रीमियर लीग में पदार्पण करने की पूरी संभावना है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 12: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी/हिम्मत सिंह, 8 शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्विजय राठी, एनरिक नॉर्खिया।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 12: केएल राहुल (विकेटकीपर), 2 पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, आकिब नबी दार, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- मुकाबला: IPL 2026 का पांचवां मैच, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- मैच की तारीख: 01 अप्रैल 2026 (बुधवार)
- टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैदान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ।
- सीधा प्रसारण: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
- लाइव स्ट्रीमिंग: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध होगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स: मैच से जुड़े अहम आंकड़े
टी20 मुकाबलों में कुलदीप यादव को ऋषभ पंत के खिलाफ सफलता मिली है। इस बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर ने ऋषभ पंत को 25 गेंदें फेंकी हैं। इसमें सिर्फ 23 रन दिए और तीन बार आउट किया।
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 2023 के बाद से आईपीएल के हर सीजन के साथ रनरेट बढ़ता गया है। यह आंकड़ा पहले सीजन में 7.36 था, जो 2024 में 8.94 और 2025 में 9.83 हो गया।
दोनों टीमों के अगले 3-3 मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स
- 05 अप्रैल: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद में
- 09 अप्रैल: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता में
- 12 अप्रैल: बनाम गुजरात टाइटंस, लखनऊ में
दिल्ली कैपिटल्स - 04 अप्रैल: बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली में
- 08 अप्रैल: बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली में
- 11 अप्रैल: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई में
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्जके, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, दुष्मंता चमीरा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, नितीश राणा, करुण नायर, पथुम निसांका, साहिल पारख, समीर रिजवी, माधव तिवारी, आकिब नबी दार, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल।


