भारत का जिम्बाब्वे दौरा तय, जानें 3 मैचों की टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम इस साल जुलाई 2026 में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का दौरा करेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को जारी बयान में इसकी पुष्टि की। बोर्ड के अनुसार, भारतीय पुरुष टीम 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले खेलेगी, जिससे फैंस को एक रोमांचक सीरीज देखने को मिलेगी।

यह भारत और जिम्बाब्वे के बीच 2026-27 सत्र के लिए निर्धारित की गई दो द्विपक्षीय शृंखलाओं में से पहली सीरीज होगी। जिम्बाब्वे अगले साल (2027) के शुरू में तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। ये मैच तीन, छह और नौ जनवरी को क्रमशः कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे। भारत ने पिछले महीने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता था। इससे पहले भारत 2024 और 2007 में भी टी20 विश्व कप जीत चुका है। भारत ने आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां उसने पांच मैचों की टी20 शृंखला 4-1 से अपने नाम की थी।

भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल
दिन तिथि मुकाबला स्थान
गुरुवार 23-जुलाई-2026 पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हरारे
शनिवार 25-जुलाई-2026 दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हरारे
रविवार 26 जुलाई 2026 तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हरारे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here