नई दिल्ली : दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग की शुरुआत 18 अप्रैल 2008 को हुई थी। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (तब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के बीच यह पहला मुकाबला खेला गया था। अब ठीक 18 साल बाद, 18 अप्रैल 2026 को एक बार फिर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह दिन ऐतिहासिक महत्व लेकर आया है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान आरसीबी इस मैदान पर आईपीएल में अपना 100वां मैच खेलेगी। यह उपलब्धि किसी अन्य टीम और मैदान ने अबतक हासिल नहीं किया है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच-पांच बार खिताब जीते हैं, लेकिन वह भी अपने घरेलू मैदान पर 100 मैच नहीं खेल पाई हैं।
ईडन गार्डन में KKR ने पूरे किए 98 मुकाबले, शानदार सफर जारी
किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच खेलने की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन में 98 मैच खेले हैं। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में 95 मैच खेले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में 89 मैच खेले हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने एम.ए. चिदंबरम (चेपक) स्टेडियम में 80 मैच खेले हैं। चेन्नई टीम पर दो साल का बैन भी लगा था, जिसके कारण उसने कम मैच खेले। वहीं एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 48 मैच जीते हैं, 46 हारे हैं और एक मैच का परिणाम नहीं निकला है।


