नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 26वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए हैं।
डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का अभी तक इस सीजन मैदान पर काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 5 मुकाबले खेलते हुए 4 को अपने नाम किया है। अभी आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है और उसकी नजरें इस मैच को जीतकर अंकतालिका में पहली पोजीशन पर पहुंचने की रहने वाली है।
दिल्ली कैपिटल्स टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की थी, जिसमें शुरुआती दो मुकाबलों को वह एकतरफा तरीके से अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। वहीं इसके बाद उन्हें पिछले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में उनके लिए ये मैच काफी अहम रहने वाला जिसमें वह अपनी इस हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेंगे। आरसीबी का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभी तक आईपीएल में पलड़ा भारी दिखा है, जिसमें वह 20 मुकाबलों को जीतने में कामयाब रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों को जीता है।
दोनों टीमों की इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स – पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।
यहां पर देखिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
दिल्ली कैपिटल्स – विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा।
आरसीबी – रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल।


