IPL 2026: RCB को बड़ी राहत, चोट से उबरकर स्टार खिलाड़ी की वापसी के आसार

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रही। अब आखिरी मुकाबले में टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है और जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी नंबर 1 पर जगह पक्की कर सकती है। इसके बाद प्लेऑफ में टीम नजर आएगी और उससे पहले एक अच्छी खबर भी आरसीबी को मिल सकती है। टीम के धाकड़ ओपनर फिल साल्ट जल्द ही टीम के साथ वापस जुड़ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल साल्ट इस हफ्के के अंत तक वापस भारत लौट सकते हैं। यानी 24 मई को लीग स्टेज की समाप्ति के बाद प्लेऑफ के लिए वह खेलने के लिए फिट नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में बाउंड्री लाइन के पास कैच लेने के प्रयास में वह चोटिल हो गए थे। तकरीबन एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है वह रिकवरी मोड पर हैं।

फिल साल्ट चोट के बाद वापस इंग्लैंड लौट गए थे। अब क्वालिफायर 1 मुकाबला जो 26 मई को होना है, उसके लिए आरसीबी का खेलना लगभग तय है। उस मैच तक टीम को साल्ट के फिट होने की उम्मीद है। इंजरी से पहले साल्ट बेहतरीन फॉर्म में थे और विराट कोहली के साथ उनकी जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन भी किया था। फिल साल्ट ने 6 मैचों में 33.67 की औसत से 202 रन बनाए थे।

जैकब बेथल का खराब प्रदर्शन, फैंस हुए निराश

फिल साल्ट की अनुपस्थिति में जैकब बेथल को मौका मिला था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 13.7 की औसत से सिर्फ 96 रन ही बनाए हैं। ऐसे में साल्ट की मौजूदगी प्लेऑफ में आरसीबी के लिए बड़ा वरदान साबित हो सकती है। पिछले कुछ मैचों में टीम ने विराट कोहली की बल्लेबाजी के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टॉप ऑर्डर में साल्ट की कमी लगातार आरसीबी को महसूस हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here