नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 23वें मैच में बुधवार (15 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इस हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है और उसने 5 में से 2 मुकाबले गंवा दिए हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि पंजाब किंग्स तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर काबिज हैं।
दिल्ली कैपिटल्स पांचवें नंबर पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले विराट कोहली ने 49 रनों की पारी खेली। उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जाम लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन उनसे 4 रन से पीछे हैं। गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप है। उन्होंने 10 विकेट लिए। अंशुल कम्बोज के भी 10 विकेट हैं, लेकिन प्रसिद्ध के आंकड़े बेहतर हैं।


