नई दिल्ली : IPL 2026 में लगातार मैच जीतकर शानदार फॉर्म में चल रही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्हें कूल्हे में चोट लगी है, जिसके चलते वह आगे के मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। आईपीएल करियर में 91 विकेट लेने वाले इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए।
खलील अहमद को 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी चोट ग्रेड-2 की है, जिससे उबरने में कम से कम 10-12 हफ्ते का समय लग सकता है। खलील ने भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला जुलाई 2024 में खेला था।
सीएसके की पेस अटैक रणनीति: किन गेंदबाजों पर रहेगा भरोसा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘यह ग्रेड टू की चोट है। इसे ठीक होने में कम से कम 10-12 सप्ताह का समय लगेगा।’ खलील ने 2025 में 15 और 2024 में 17 विकेट लिए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के पास भारतीय तेज गेंदबाजी विकल्प की बात करें तो मुकेश चौधरी और अमन खान जैसे नाम हैं। गुरजपनीत सिंह और अंशुल कम्बोज पहले से प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स दो मैच जीती
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ थी। बीते दो मैचों में उसने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। वह चार अंकों के साथ अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। उसे अगला मैच 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले और राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर है।
पंत की चोट ने बढ़ाई टीम की चिंता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत चोट के चलते विकेटकीपिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे। उनकी जगह मुकुल चौधरी ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाई। वहीं पंत की अनुपस्थिति में निकोलस पूरन ने टीम की कमान संभाली।


