नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में शनिवार (11 अप्रैल) को खेले गए दो मुकाबलों में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की। पंजाब ने अपनी तीसरी जीत हासिल करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को हराया, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन हार के बाद वापसी करते हुए सीजन की पहली जीत दर्ज की और दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी लगातार हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के बाद चेन्नई की टीम अंकतालिका में 10वें से 9वें स्थान पर पहुंच गई, जबकि पंजाब दूसरे, दिल्ली चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद छठे स्थान पर काबिज है।
अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल नंबर 1 पर काबिज है। वहीं बल्लेबाजी में ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी का दबदबा कायम है और वह टॉप पर बने हुए हैं। उनके पीछे हेनरिक क्लासेन दूसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजी की बात करें तो रवि बिश्नोई 9 विकेट के साथ पर्पल कैप अपने नाम किए हुए हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज 8 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।