नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार (3 मई) को खेले गए डबल हेडर मुकाबलों में रोमांचक नतीजे देखने को मिले। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, जबकि दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से शिकस्त दी। 46वें मैच के बाद भी अंक तालिका में पंजाब किंग्स शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वहीं गुजरात टाइटंस के भी 12 अंक हो गए हैं, जिससे अब चार टीमों के 12-12 अंक हो चुके हैं। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स अब भी आखिरी पायदान पर बनी हुई है।
आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप रेस की बात करें तो केएल राहुल दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। साई सुदर्शन के अर्धशतकीय पारी के कारण विराट कोहली टॉप-5 से बाहर हो गए। पर्पल कैप रेस में भुवनेश्वर का दबदबा कायम है। कगिसो रबाडा के 16 विकेट हो गए हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं।


