नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स 9 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दूसरे नंबर पर खिसक गई।
पंजाब किंग्स ने RCB को पछाड़ा, अंकतालिका में नंबर 1
पंजाब किंग्स से हार के बाद मुंबई इंडियंस टीम अंकतालिका में 2 अंक के साथ 9वें स्थान पर ही बनी हुई है। आरसीबी के अभी 8 अंक हैं और वो बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे नंबर पर है जबकि राजस्थान की टीम भी 8 अंक के साथ ही तीसरे नंबर पर बनी हुई है। हैदराबाद की टीम 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स एक अंक के साथ 10वें स्थान पर है।
मुंबई-पंजाब मैच के बाद अंकतालिका में बदलाव
टीम
मैच
जीत
हार
अंक
नेट रन रेट
पंजाब किंग्स
5
4
0
9
1.067
आरसीबी
5
4
1
8
1.503
राजस्थान रॉयल्स
5
4
1
8
0.889
सनराइजर्स हैदराबाद
5
2
3
4
0.576
दिल्ली कैपिटल्स
4
2
2
4
0.322
गुजरात टाइटंस
4
2
2
4
-0.029
लखनऊ सुपर जायंट्स
5
2
3
4
-0.804
सीएसके
5
2
3
4
-0.846
मुंबई इंडियंस
5
1
4
2
-1.076
केकेआर
5
0
4
1
-1.383
ऑरेंज कैप रेस में वैभव टॉप-5 से फिसले
पंजाब-मुंबई मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट से अब वैभव सूर्यवंशी बाहर हो गए और मुंबई के खिलाफ नाबाद 80 रन की पारी खेलने वाले पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह 5वें नंबर पर आ गए। प्रभसिमरन के अब 5 मैचों में कुल 211 रन हो गए तो वहीं श्रेयस अय्यर 203 रन के साथ छठे नंबर पर आ गए जबकि वैभव सूर्यवंशी (200 रन) अब 7वें स्थान पर आ गए। इस लिस्ट में अभी विराट कोहली 228 रन के साथ पहले स्थान पर हैं और ऑरेंज कैप उनके पास है। वहीं पर्पल कैप इस वक्त प्रसिद्ध कृष्णा के पास ही है।