अय्यर का जलवा, रोहित-राहुल का रिकॉर्ड ध्वस्त; छक्कों में अभिषेक-टिम डेविड से आगे

0

नई दिल्ली : पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह न सिर्फ बेहतरीन कप्तानी कर रहे हैं, बल्कि बल्ले से भी लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 35 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली, जो इस सीजन में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक रहा। अपनी इस पारी में 4 छक्के लगाते हुए अय्यर ने रोहित शर्मा और केएल राहुल का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया। इसके साथ ही वह इस सीजन के 24 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

अय्यर का कमाल, रोहित और राहुल का रिकॉर्ड ध्वस्त

श्रेयस अय्यर ने मुंबई के विरुद्ध अपनी पारी के दौरान 4 छक्के लगाए और आईपीएल में बतौर कप्तान एक पारी में 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में केएल राहुल और रोहित शर्मा से आगे निकल गए। श्रेयस ने इस लीग में बतौर कप्तान 11वीं बार एक पारी में 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया था जबकि राहुल और रोहित ने ऐसा 10 बार किया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर एमएस धोनी हैं जिन्होंने ऐसा 15 बार किया था जबकि विराट कोहली ने ऐसा 12 बार किया था।

कप्तानों का जलवा, एक पारी में 4 या उससे ज्यादा छक्कों का कमाल

15 बार: एमएस धोनी
12 बार: विराट कोहली
11 बार: श्रेयस अय्यर
10 बार: केएल राहुल
10 बार: रोहित शर्मा

श्रेयस अय्यर ने अभिषेक और टिम डेविड को पीछे छोड़ा
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में 5 मैचों में कुल 14 छक्के लगाए हैं और इस लीग में 24 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा और टिम डेविड को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर आ गए। टीम डेविड और अभिषेक ने अब तक खेले मैचों में कुल 13-13 छक्के लगाए हैं।
आईपीएल 2026 में 24 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स
बल्लेबाज मैच पारी रन छक्के
रजत पाटीदार 5 5 222 21
वैभव सूर्यवंशी 5 5 200 18
श्रेयस अय्यर 5 4 203 14
टिम डेविड 5 5 147 13
अभिषेक शर्मा 5 5 129 13
इशान किशन 5 5 213 12
रयान रिकेल्टन 5 5 137 12

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here