RCB vs KKR के बाद IPL 2026 अंकतालिका अपडेट: टॉप-5 बैटर और बॉलर की लिस्ट में बदलाव

0
नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में विराट कोहली की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने दो अहम अंक हासिल करते हुए अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया। आरसीबी के अब 16 अंक हो गए हैं और बेहतर रन रेट के आधार पर टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात टाइटंस भी 16 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है। दूसरी ओर केकेआर को इस हार से बड़ा झटका लगा और टीम 9 अंकों के साथ आठवें स्थान पर बनी हुई है।
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस और भी दिलचस्प हो गई है। टॉप-5 बल्लेबाजों में पहले स्थान पर हेनरिक क्लासेन बने हुए हैं, जबकि केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने अभिषेक शर्मा और केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। वहीं शुभमन गिल टॉप-5 की सूची से बाहर हो गए। दूसरी ओर पर्पल कैप अब भी आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास ही है, जिन्होंने 12 मैचों में कुल 22 विकेट हासिल किए हैं।

आरसीबी बनाम केकेआर मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी 12 8 4 16 1.053
गुजरात टाइटंस 12 8 4 16 0.551
सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 14 0.331
पंजाब किंग्स 11 6 4 13 0.428
सीएसके 11 6 5 12 0.185
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 12 0.082
दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 10 -0.993
कोलकाता नाइट राइडर्स 11 4 6 9 -0.198
मुंबई इंडियंस 11 3 8 6 -0.585
लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 6 -0.907
आरसीबी बनाम केकेआर मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
हेनरिक क्लासेन 12 12 508 50.8 153.94 38 23
साई सुदर्शन 12 12 501 41.75 155.11 49 22
विराट कोहली 12 12 484 53.78 165.75 53 18
अभिषेक शर्मा 12 12 481 43.73 209.13 43 37
केएल राहुल 12 12 477 43.36 177.99 50 24
खिलाड़ी मैच ओवर्स बॉल विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार 11 43 258 21 15.29 321 1 0
कगिसो रबाडा 12 46 276 21 20.05 421 0 0
अंशुल कंबोज 11 39.4 238 19 19.21 365 0 0
प्रिंस यादव 11 41 246 16 20.94 335 0 0
राशिद खान 12 41.5 251 16 21.38 342 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here