नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में गुरुवार (9 अप्रैल) को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले पर मौसम की नजरें टिकी रहेंगी। बीते कुछ दिनों से कोलकाता में खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच रद्द हो चुका है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि, इस बार अच्छी खबर यह है कि KKR और LSG के बीच मैच के पूरी तरह प्रभावित होने की संभावना कम है। बीबीसी वेदर रिपोर्ट के अनुसार टॉस से पहले बारिश की आशंका जताई गई है, लेकिन भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से रात 11 बजे के बीच 7 बजे के बाद बारिश की संभावना काफी कम हो जाएगी।


