IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहत भरी खबर, मिचेल स्टार्क को खेलने की मंजूरी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार हार से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति मिल गई है और वह जल्द ही अक्षर पटेल की अगुआई वाली टीम से जुड़ सकते हैं। स्टार्क हाल ही में कंधे और कोहनी की चोट से जूझ रहे थे, लेकिन अब उनकी वापसी से टीम की गेंदबाजी को बड़ा मजबूती मिलने की उम्मीद है।

स्टार्क को यह चोट ऑस्ट्रेलिया के 2025-26 सीजन में लगी थी। इस दौरान वह इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेले थे। जोश हेजलवुड-पैट कमिंस की अनुपस्थिति में स्टार्क पांचों टेस्ट खेले थे। ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद वह बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए भी खेले।

मिचेल स्टार्क की वापसी पर सस्पेंस, कब खेलेंगे पहला मैच?

स्टार्क एक मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिख सकते हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम 6 में से तीन मैच हारी और तीन जीती है। लगातार दो मैच जीतकर सत्र का शुरुआत करने वाली दिल्ली कैपिटल्स बीते चार में से तीन मैच हारी है। अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। उसे 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स से भिड़ना है।

मिचेल स्टार्क का आईपीएल में प्रदर्शन कैसा रहा?

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 से पहले मिचेल स्टार्क को अपने साथ जोड़ा था, जहां उन्होंने 11 मैचों में 26.14 के औसत और 10.17 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए थे। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब आईपीएल 2026 दोबारा शुरू हुआ, तब वह भारत नहीं लौटे थे। स्टार्क के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 52 मैचों में 23.12 के औसत और 8.61 की इकॉनमी से 65 विकेट झटके हैं। यह उनका पांचवां आईपीएल सीजन होगा। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से खास पहचान बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here