महेंद्र सिंह धोनी समेत 3 खिलाड़ियों की एंट्री संभव, चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव के संकेत

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को होने वाले मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन का अपना पहला मैच खेलते नजर आ सकते हैं। धोनी ने 21 अप्रैल को पूरा ट्रेनिंग सेशन करने के बाद 22 अप्रैल को नेट्स में तेज गेंदबाजों और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट्स का सामना करते हुए काफी समय बिताया, जिससे उनकी तैयारी का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि वह मैच के लिए पूरी तरह फिट और उपलब्ध रहेंगे या नहीं, जिस पर अंतिम फैसला मुकाबले से ठीक पहले लिया जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने कहा कि मैच से पहले धोनी के खेलने पर फैसला लिया जाएगा। धोनी खेलें या नहीं चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में दो बदलाव होने तय हैं। सिमंस ने यह साफ किया कि स्पेंसर जॉनसन को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मौका मिलेगा। इसके अलावा आयुष म्हात्रे चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है।

केवल 3 विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही चेन्नई सुपर किंग्स

जॉनसन को मैथ्यू शॉर्ट की जगह मौका मिल सकता है। अगर धोनी खेलते हैं तो सरफराज खान या मुकेश चौधरी में से एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। जॉनसन के खेलने से मुकेश के बाहर बैठने की संभावना अधिक है। चेन्नई सुपर किंग्स तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी वह 3 विदेशी खिलाड़ियों के साथ ही उतर सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, गुरजपनीत सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील हुसैन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, जकारी फाउल्केस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here